Saturday , September 21 2024

सनबर्न, दाग-धब्बे से हमेशा के लिए चाहिए छुटकारा तो आजमाएं ये उपाएँ

अंगूर एक ऐसा फल है जो बहुत से लोगों की पसंद होता है। यह कई तरह के होते हैं जैसे लाल, काला, हरा। हर तरह के अंगूर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन यह सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।

गर्मियों के मौसम में त्वचा में सनबर्न के कारण लाल चकत्ते और रैशेज जैसी परेशानियां होने लगती है।सनबर्न वाले हिस्से में बहुत ज्यादा खुजली भी होती है। इन सारी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप अंगूर से तैयार फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

लाल अंगूर – 4-5
पुदीने के पत्ते – 2-3

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले लाल अंगूर और पुदाने के पत्ते की पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
. तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
. 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
. गुलाबजल का इस्तेमाल करके आप आइस क्यूब्स तैयार करें।
. इन आइस क्यूब्स से चेहरे की मसाज करें।
. समस्या से काफी आराम मिलेगा।