Friday , September 20 2024

RSMSSB ने लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आंसर-की करी जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार आंसर-की rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

लेवल 1 (कक्षा 1-5 शिक्षक) पदों के लिए परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। लेवल 2 (कक्षा 6-8) की परीक्षा 25 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

REET Mains 2023 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

कब जारी होगा रिजल्ट

बताया जा रहा है कि रीट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ( राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती परिणाम ) 15 अप्रैल के आसपास जारी हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों, आरक्षण, कैटेगरी को ध्यान में रखकर जिला आवंटित किए जाएंगे।