बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं. फैन्स को सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं. सलमान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.

सलमान की शेयर की गई इस फोटो में वो डार्क ब्लू कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. और उन्होंने इसकी केप अपने सिर पर ओढी हुई है. फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि, सनराइज … #cappadocia #turkey.

इस वक्त सलमान और कैटरीना तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने रूस में कुछ हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है. जबकि कैटरीना पाकिस्तानी खुफिया एजेंट जोया की भूमिका निभाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *