Sunday , October 27 2024

ब्राइडल लुक को मिनिमल मेकअप से बनाए और भी ज्यादा खुबसूरत, देखिए यहाँ

ब्राइडल लुक फ्लॉलेस दिखे, चेहरे की चमक कम न हो… शादी से पहले हर दुल्हन के मन में इसी तरह की बातें आती है । वह चाहती है कि उसका ब्राइडल लुक सबसे अलग और प्यारा हो यही कारण है कि आजकल लड़कियां नो मेकअप लुक को ज्यादा पसंद करती हैं।

 उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल मेकअप, मैट फिनिश और न्यूड लिप्स तक ही सीमित रखा। चलिए जानते हैं इस वेडिंग सीजन आप किस ब्राइडल के मेकअप लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ को मिनिमल मेकअप बहुत पसंद है। तभी तो उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरी तरह से मिनिमल रखते हुएफीचर्स को पूरी हाइलाइट होने दिया था। उन्होंने इस दौरान हेवी मेकअप, बोल्ड लिप कलर यूज नहीं किया था।

अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने भी ग्लॉसि, ड्यूई लुक की जगह मैट मेकअप से अपने लुक को फ्रेश रखा। उन्होंने अपने लैशलाइन को कोल रिम्ड रखा था और आई शैडो के लिए स्किन टोन से मैच करता हुआ शेड चुना था। आई शैडो आंखों के शेप को हाईलाइट करने के लिए यूज किया गया था, कलर ऐड करने के लिए नहीं।

पत्रलेखा ने भी अपने वेडिंग लुक को सिंपल रखना पसंद किया था। शादी के दिन उनका बेस ग्लोई था, आई शैडो शिमरी और लिप कलर बोल्ड रखा था। आप भी एक्ट्रेस की तरह शिमरी आईशैडो, नैचुरल आईब्रो और बोल्ड लिप कलर के अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।