Saturday , October 26 2024

मुरादगंज में पंकज अवस्थी निर्विरोध चुने गए सहकारी संघ के अध्यक्ष

अजीतमल/ योगेंद्र गुप्ता। सहकारी संघ की चुनाव प्रक्रिया में प्रतिनिधि चुनने के लिए कही चुनाव प्रक्रिया हुई तो कहीं निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए।

अजीतमल तहसील के अंतर्गत मुरादगंज सहकारी संघ पर प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से पंकज अवस्थी उर्फ राजेंद्र कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मालती देवी को चुना गया इस मौके पर भीखे पुर मेला मालिक मुकुंद्र दीक्षित , मुरादगंज मंडल के अध्यक्ष अरविंद सिंह ,उपाध्यक्ष शिवम दिक्षित महामंत्री प्रभाकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, सोबरन सिंह पाल ,हरिशंकर ,महेश चंद राजपूत , फुंदी लाल ,दिनेश शुक्ला, गुड्डू सिंह सेंगर, श्याम जी दीक्षित सचिव, राजकुमार निर्वाचन अधिकारी, राजेंद्र सिंह एडीओ एजी अजीतमल एवं उप निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने पंकज अवस्थी को अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी , निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर पंकज अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संकल्पित रहेंगे और अपनी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगे।