Saturday , October 26 2024

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो घर पर बनाएं कपूर का तेल

पूजा-हवन सामग्री के अलावा कपूर सेहत और सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों की समस्या से हैं परेशान तो घबराएं नहीं इसे अपने मेकअप में शामिल करें, दूर हो जाएंगी आपकी कई परेशानियां तो आइए जानते हैं बालों के लिए कपूर के तेल के फायदों के बारे में-

 घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें। कुछ देर बाद यह नारियल का तेल कपूर का सार सोख लेगा और यह तैयार है कपूर का तेल।

  • कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं, मजबूत होते हैं और बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। इसके लिए कपूर के तेल को दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को धो लें।बाल झड़ने या डैंड्रफ की समस्या होने पर कपूर के तेल से मसाज करें। इन दोनों समस्याओं का समाधान तो होगा ही, साथ ही बालों को दोबारा उगाने में भी मदद मिलेगी।
  • डैंड्रफ की समस्या हर किसी को होती है, जिससे त्वचा ऑयली और खुजलीदार हो जाती है। तो ऐसे में कपूर का तेल लगाने से एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपके सिर की त्वचा को साफ करते हैं और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं।
  • कपूर का तेल तनाव को कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाने या बालों में मालिश करने से तनाव कम होता है।
  • कपूर का तेल त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी ठीक होते हैं। इतना ही नहीं, यह मुंहासों को कम करने के साथ-साथ त्वचा से पुराने दाग-धब्बों को भी दूर करता है।