ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैय

औरैया,निगड़ा में चल रही राम कथा में औरैया रत्न आचार्य मनोज अवस्थी जी महाराज ने नारी शक्ति व नारी सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि जिस देश में नारी का सम्मान नहीं होता बह देश कभी उन्नति नहीं कर सकता ऐसा देश निश्चित ही विनाश की ओर बढ़ता जाता है।औरैया रत्न आचार्य मनोज अवस्थी जी महाराज ने युवाओं को होश में जोश ना खोने की भी हिदायत दी। साथ ही भारतीय संस्कृति को बचाए रखने की अपील भी युवाओं से की। आचार्य जी ने बताया कि भारत में बुजुर्गो व माताओं बहनों का सम्मान करने की पुरानी परंपरा रही है। और विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है। जहां पति को परमेश्वर और पर नारी को माता का दर्जा दिया जाता रहा है।
कथा का शुभारंभ होने से पहले युवाओं की एक टीम ने संवाददाता विवेक मिश्रा टीवी इंडिया 18 के नेतृत्व में समाज सुधारक आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अमित चतुर्वेदी, जीतू दुबे, रवि सिंह राजावत, रामू ठाकुर, अंकित सेंगर, रजनीश राठौर, धीरज सेंगर, श्यामू राजावत, आशुतोष चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे। कथा में समस्त ग्राम वासियों ब क्षेत्र वासियों ने उल्लेखनीय सहयोग दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *