Saturday , October 26 2024

जैन मुनि अमित सागर महाराज आए  और किए दोनों जैन मंदिरों के दर्शन

 

फोटो: पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मैं मुनि अमित सागर जी महाराज दर्शन देते हुए, एक जैन श्रावक के यहां आहार करते
जसवंतनगर(इटावा)। नगर का जैन समाज इन दिनों बहुत ही धन्य है , क्योंकि नगर में आए दिन जैन मुनियों का आगमन हो रहा है। बीते वर्षाकाल में जैन मुनि आदित्य सागर महाराज ने नगर में अपना  वर्षा योग किया था और 4 महीने निरंतर सत्संग यहां के दोनों जैन मंदिरों में किया था।
 मंगलवार को जैन मुनि 108 श्री अमित सागर जी महाराज  का ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः तड़के 7:00 बजे इटावा की ओर से  वह नगर में  प्रविष्ट हुए।  जैन अनुयायियों में महिलाओं, पुरुषों ,एवं बच्चों ने बिहार में पहुंचकर मुनिराज को नगर में मंगल प्रवेश कराया। श्री  पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,जैन बाजार में देव दर्शन के बाद मुनि श्री ने लुधपुरा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंचे।  उन्हे जैन श्रावकों ने नगर में आहार भी कराया।शाम को उनका विहार शिकोहाबाद की तरफ हो गया।
  मुनि श्री के नगर  आगमन  पर महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष चेतन जैन,सचिव विनीत जैन एवं वित्त सचिव सौरभ जैन  के अलावा अध्यक्ष राजेश जैन, अमित जैन, तन्मय जैन, आराध्य जैन, संजय जैन, मनोज जैन, नीरज जैन  फड्डू जैन, अतुल जैन, सौरभ जैन, आशीष जैन, नलिन जैन, विनीत जैन, सचिन जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, एकांश जैन, रोहित जैन, मोहित जैन, अनुभव जैन  तथा लुधपुरा मंदिर  में महाराज के पहुंचने पर देवेंद्र जैन सत्य प्रकाश जैन  बल्ले जैन, प्रवीण पिंटू जैन, विनोद कुमार निक्का जैन अक्षत जैन, अंजली जैन, विजय कुमार जैन आदि ने अगवानी की।
सूत्रों ने बताया है कि शाम को मंगलवार शाम को ही नगर में आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज इटावा से बिहार करते हुए जसवंतनगर आ रहे हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____