Saturday , October 26 2024

पुष्पगिरी प्रणेता आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज बुधवार को यानि आज आएंगे जसवंतनगर

फोटो: कुनैरा से जसवंतनगर बिहार को निकले पुष्पदंत सागर महाराज इनसेट
____________
जसवंतनगर(इटावा)। पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज ससंघ 30 साल बाद 12 अप्रैल बुधवार  को जसवंतनगर कस्बा में आयेंगे और मंगल प्रवेश करेंगे।
वह  प्रातः लगभग 7 बजे हाइवे बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचेंगे और वहां से विहार करते श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन भवन जैन बाजार पंहुंचेंगे।
  आचार्य 108 पुष्पदंत सागर महाराज के दर्शन कर उनको  जसवंतनगर आगमन के लिए जैन समाज जसवंतनगर  का एक प्रतिनिधि मंडल कुनैरा में गुरुदेव से मिला था व उन्हें जसवंतनगर आगमन हेतु श्री फल भेट किया था।उन्होंने ने सहज भाव से अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
उनके साथ 5 पीछी है ,जिसमे 2 मुनि व 2 छुल्लक  है। मंगलवार शाम को जसवंतनगर के लिए  वह कुनैरा, इटावा से प्रस्थान कर गए।  रात को वह हाईवे स्थित लक्ष्मी होटल पर विश्राम करेंगे।
पुष्पदंत सागर जी 30 वर्ष के एक लंबे अंतराल के बाद जसवंतनगर आ रहे है। उन्होंने सन 1993 में यहां प्रवास किया था और करीब 15 दिन का एक जैन शिविर भी लगाया था। उनके जैन व अनेक  अजैन भक्त यहां हैं। गाजे बाजे के साथ उनके आगमन की यहां तैयारियां शुरू हुई हैं।
      उन्हे श्री फल भेट करने वालो में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन,विनोद जैन,अतुल बजा ,आशीष जैन,रोहित जैन,विवेक जैन,चेतन जैन, रवि जैन,विमल जैन,अंकित जैन,राजकुमार, आराध्य जैन, जैन,एकांश जैन,अनुपम जैन,विनीत जैन नितिन जैन, मोहित जैन, अनुभव जैन ,संजय जैन ,प्रखर जैन मनोज जैन,प्रमुख रूप से थे।
  जैन समाज  लुदपुरा के के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ,बल्ले जैन, वीरेंद्र जैन वीरू, निक्का जैन, पिंटू जैन ,अक्षत जैन, सत्यप्रकाश जैन, विजय कुमार जैन आदि ने महाराज जी के नगर आगमन पर उनके स्वागत में चलने की सभी से अपील की  है।
*वेदव्रत गुप्ता
——