दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी TVS जल्द ही अपने पुराने मॉडल को नए अवतार में लेकर आने वाली है. इस मॉडल के साथ ही कंपनी 125cc सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है. अब तक कंपनी ने 100cc और 110cc सेगमेंट में टू-व्हीलर्स लॉन्च किए हैं. TVS 125cc सेगमेंट में पॉपुलर बाइक Fiero के साथ दस्तक देगी.

नई TVS Fiero बाइक में 125cc का इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 11bhp की पावर और 10.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बाइक का इंजन काफी दमदार होगा. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि माइलेज के मामले में भी ये दूसरों को कड़ी टक्कर देगी.

TVS Fiero 125 का भारत में 125cc सेगमेंट में Honda SP 125, Hero Glamour xtec और Bajaj Pulsar NS 125 जैसी बाइक्स से मुकाबला होगा. इन सभी बाइक्स की भारत में अच्छी खासी डिमांड है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *