Friday , September 20 2024

जसवंत नगर में तड़के सवेरे से था, आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का इंतजार

__________
     जसवंतनगर।30 वर्षों  के अंतराल के बाद धर्मनगरी जसवंतनगर में तड़के जब पुष्पदंत सागर जी महाराज  नगर की सीमा में पहुंचे, तो बैंड  बाजों, ढोल तांसों के साथ उनकी  आगमानी की गई । भारी संख्या में जैन धर्म अनुयाई उन्हे लेने नेशनल हाईवे स्थित सराय भूपत क्रॉसिंग के पास तड़के सवेरे ही पहुंच गए थे।
  नगर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  पलके पांवड़े बिछाए उनका इंतजार कर रही थी। कानपुर, इटावा, करहल, मैनपुरी, भिंड, फिरोजाबाद आदि के श्रद्धालु भी उनके स्वागत को एकत्रित थे। नगर में उनके ससंघ प्रवेश के बाद जैन मंदिर मार्ग पर जगह-जगह उनका पाद प्रक्षालन, आरती, भक्ति श्रद्धालुओं ने की।
   
“जब तक सूरज चांद रहेगा, पुष्प  दंत सागर का नाम रहेगा”,…”जैन धर्म की जय”..  जैसे जय घोष  लगाते बड़ी संख्या में युवा, पुरुष  बच्चे और महिलाएं उनके साथ चल.रही थी। छोटे बच्चों का जोश देखने काबिल था।
     विदित हो कि आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज का जब 30 साल पहले जसवंत नगर में प्रवास  हुआ था, तब यहां वह करीब 20 दिन रहे थे और उन्होंने एक  वृहद  शिविर लगाया था। उसी दौरान उन्होंने अपनी  पाटिकल्पना पुष्पगिरी  की स्थापना की शुरुआत की थी।  उन्होंने जसवंत नगर के विभिन्न धर्म के लोगों के बीच अपने प्रवचन भी दिए थे और लोगों में आपसी भाईचारा और प्रेम का संचार किया था ।उनके तब के दर्जनों भक्त अब दुनिया में नहीं है ,लेकिन जो अभी शेष है, वह आज महाराज जी के दर्शन करके अश्रुपूरित हो गए। महाराज जी ने भी उन्हें पहचानते हुए उनके बीच अपनी पुरानी स्मृतियां साझा की।
  नगर में  प्रवेश के बाद पुष्पदंत सागर महाराज सबसे पहले पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन मोहल्ला पहुंचे और वहां सभी वेदियों पर विराजमान भगवान के दर्शन करते हुए  जैन भवन पहुंचे। उनके प्रवचनों की शुरुआत समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने दीप प्रज्वलन  करके किया।इस के बाद मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुए।
    महाराज जी के मंगल प्रवेश के दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, चेतन जैन,विनोद जैन,अतुल बजाज ,आशीष जैन,रोहित जैन,विवेक जैन, रवि जैन,विमल जैन,अंकित जैन,राजकुमार जैन आराध्य जैन,एकांश जैन,अनुपम जैन,विनीत जैन, नितिन जैन, मोहित जैन, अनुभव जैन ,संजय जैन ,प्रखर जैन मनोज जैन,जैन समाज  लुदपुरा के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ,बल्ले जैन, वीरेंद्र जैन वीरू, विनोद उर्फ निक्का जैन,  प्रवीण उर्फ पिंटू जैन, अंजली जैन, ,अक्षत जैन, सत्यप्रकाश जैन, विजय कुमार जैन आदि  महाराज के साथ चल रहे थे।पूरे कार्यक्रम में जैन युवाओं, जिनशासन महिला मंडल,  सकल जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।  जैन बाजार व लुधपुरा दोनों जैन समाज लोगों ने समस्त कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*वेदव्रत गुप्ता 
____
फोटो :-जैन भवन जसवंत नगर में प्रवचन करते आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज पद प्रक्षालन  एवं अगवानी करते जैन अनुयाई