यूपी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी आज अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालेगी. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे के क़रीब गुलाबबाग से रक़ाबगंज तक यात्रा निकाली जाएगी.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की. उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया. सिसोदिया ने कहा, ”मैंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के लिए भगवान राम से प्रार्थना की.”

अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में देश में जो भी काम कर पा रहे हैं वह भगवान श्री राम की कृपा से और संतों के आशीर्वाद से कर पा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *