यूपी के बस्ती (Basti) जिले के थाना दुबौलिया के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ गन्ने के खेत में एक युवक द्वारा कथित तौर पर रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. अभियुक्त की तलाश की जा रही है. श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 20 साल है.

आठ साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने गन्ने के खेत मे ले जाकर रेप किया है. उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए महिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दूसरी तरफ नोएडा में ओयो होटल में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *