Saturday , October 26 2024

समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी निकाय चुनाव : शिवपाल

  • फोटो;- शिवम कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटे का उद्घाटन करते शिवपाल सिंह यादव

जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि निकाय चुनावों को समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और पूरे प्रदेश में भारी सफलता हासिल करेगी। इस समय पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के आक्रोश है इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि इस बार इटावा की सभी निकायों पर समाजवादी पार्टी कब्जा करेगी
श्री यादव बुधवार शाम यहां छिमारा रोड पर रायनगर गांव के पास स्थित दाऊजी कोल्ड स्टोर के बगल में स्थापित किए गए “शिवम कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटा” का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। यह शिव धर्म कांटा शीतगृह और आरा मशीन व्यवसाई राम नरेश यादव उर्फ पप्पू ने किसानों और व्यापारियों के साथ होने वाली घटतौली को रोकने के लिए स्थापित कराया है। दरअसल में छिमारा रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा शीत ग्रह हैं और उनमें लाखों आलू के बोरे भंडारित होते तथा विक्रित होते है, जिनकी तौल के लिए किसानों को कई कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
सपा नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा का जंगलराज है और पूरा प्रदेश भायाक्रांत है। भाजपा लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटी है। इस समय जो प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं उन चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए जनता तैयार है।
धर्म कांटा के उद्घाटन के लिए पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का रामनरेश यादव पप्पू, मुकुल यादव एम एल सी,कुमुदेश यादव, समाजवादी पार्टी के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सत्यनारायण संखवार उर्फ पुद्दल,इंदल सिंह यादव खन्ना सॉफ्टी, निखिल गुप्ता, विवेक पांडे रतन, गोपाल गुप्ता आदि ने स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह हवन पूजन के साथ कांटे पर धार्मिक आयोजन किया गया था।

*वेदव्रत गुप्ता
___