Saturday , October 26 2024

भगवान परशुराम की शोभा यात्रा “बिलैया मठ” से  प्रारंभ होगी

जसवंतनगर (इटावा)। भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर22 अप्रैल शनिवार को (यानि आज) भव्य शोभा यात्रा प्रातः 10:00 बजे से निकाली जाएगी।

  शोभायात्रा प्राचीन  शिव मंदिर बिलैया मठ से आरंभ होकर परशुराम मंदिर कोठी कैस्थ पर संपन्न होगी।

       यह जानकारी ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसवंतनगर के संयोजक ऋषि कांत चतुर्वेदी ,अध्यक्ष पंडित विश्वनाथ दुबे, ने देते हुए बताया है कि शोभा यात्रा का शुभारंभ इंजीनियर  हर किशोर तिवारी द्वारा किया जाएगा।
    शोभायात्रा ब्राह्मण शक्तिपुंज संयुक्त मोर्चा इटावा तथा ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसवंत नगर के संयुक्त तत्वाधान में निकाली जा रही है। ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसवंतनगर ,अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा औरैया, परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश ,ब्राह्मण चेतना परिषद ,अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, ओम ब्राह्मण महासभा ,ब्राह्मण जागृति महासभा इटावा तथा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में निकाली  जाएगी। शोभा यात्रा की जोरदार तैयारियां जारी थीं। आयोजक मंडल में भारी उत्साह था।
  • *वेदव्रत गुप्ता
____