जया बच्चन को दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए  मुंबई में आदित्य चोपड़ा के घर जाते हुए देखा गया। उनके साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी थीं।

जया चोपड़ा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए फोटोग्राफर्स द्वारा उनकी तस्वीरें ने से खुश नहीं थीं।ऑनलाइन सामने आए वीडियो में जया और श्वेता को सफेद पोशाक पहने देखा जा सकता है।

गेट में प्रवेश करने से पहले जया अपनी आवाज में सख्त लहजे के साथ पैपराजी को भी दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही हैं।  जया फोटोग्राफर्स से उनकी तस्वीरें लेने से रोकने के लिए कह रही हैं, “बोहोत हो गया अभी, पीछे जाए,” जबकि श्वेता चुपचाप उनके साथ चली गईं।

By Editor