Saturday , October 26 2024

जेनेलिया डिसूजा ने शादी के कई साल बाद तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों अब नहीं करती फिल्मों में काम

रितेश देशमुख और उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इन दोनों को बी-टाउन का क्यूट कपल माना जाता है। दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन लोगों को बहुत पसंद आती है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

जेनेलिया ने रितेश से शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। 10 सालों तक एक्टिंग से दूर रहने वाली एक्ट्रेस ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

लंबे अरसे के बाद बीते दिनों रितेश और जेनेलिया को साथ में मराठी फिल्म वेड में देखा गया। फिल्म में दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ में बिग स्क्रीन पर दर्शकों ने खूब पसंद किया।

वेड से पहले जेनेलिया ने जब एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था तो उस दौरान उनके काम छोड़ने को लेकर कई सवाल उठे थे। इतना ही नहीं लोगों का कहना था कि रितेश और उनके परिवार ने जेनेलिया को फिल्मों में काम करने से मना किया होगा।

दरअसल, हाल ही में रितेश और जेनेलिया देशमुख दोनों एक्ट्रेस करीना कपूर खान के चैट शो में ‘व्हाट वीमेन वांट’ में शामिल हुए थे। इस दौरान करीना ने जेनेलिया से शादी के बाद एक्टिंग से अचानक ब्रेक लेने के उनके फैसले के बारे में सवाल पूछा।