जसवंतनगर(इटावा)।नगर के जैन मोहल्ला में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से जनमानस परेशान है।
              बताते हैं कि कई दिनों से आपूर्तित होने वाली जलापूर्ति सुबह और शाम नियम से नहीं आ रही है।
 जैन भवन(धर्म शाला)के पीछे वाली गली में तो कई दिनों से पानी ।की।सप्लाई सुबह, शाम ठीक से नहीं आ रही है। लगभग ठप है। इस गली के ज्यादातर परिवार नगरपालिका की  जलापूर्ति पर ही आश्रित  हैं।  उन्हें बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
   इस समस्या के लिए कई बार नगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग को अवगत कराया जा चुका है,मगर इस भरी गर्मी में भी कोई समाधान नहीं किया गया है। गली में रहने वाले शिक्षक ऋषि मिश्रा ने बताया है कि हमारे एरिया में नगरपालिका की जलापूर्ति कभी भी दुरुस्त नहीं चलती है।
पालिका अधिशासी अधिकारी से लोगों ने इस समस्या के समाधान पर ध्यान देने की अपील की  है।
*वेदव्रत गुप्ता

By Editor