अरुण दुबे भरथन

श्रीमहावीर जी महाराज मोती मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित लंगूर की मठिया पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के पूर्व सांसद/विधायक प्रदीप यादव ने समिति संरक्षक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,राजेन्द्र चौधरी,अध्यक्ष महेंद्र पाल भूरे आदि के साथ बजरंगी भगवान की पूजा अर्चना की गई

।समिति पदाधिकारियो ने बताया कि समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय दंगल सहित अन्य धार्मिक आयोजन किये जायेगें

इस दौरान समिति के मंत्री बिनोद गोस्वामी,कोषाध्यक्ष राजेंश पोरवाल,भगवान दास शर्मा,विनोद वर्मा आदि अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

विधूना मार्ग पर स्थित श्री बाल रूप हनुमान गढ़ी (छोला मंदिर) पर बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर भक्तों में पहुँचकर पूजा अर्चना की।इसके अलावा बकेबर मार्ग स्थित ओमश्री पागलबाबा गंगा सागर धाम, रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में भक्त दीपू तिवारी कृष्ण हरि दुबे बॉबी गुप्ता आदि की मौजूदगी में भंडारा का आयोजन किया गया । इसके अलावा अन्य मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *