प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कन्नौज के महादेवी घाट पर माँ गंगा की आरती की बनारस की तर्ज पर आज से यहां शुरुआत हुई। विशेष महाआरती के शुभारंभ में माँ गंगा का पूजन अर्चन किया गया।
घाट की साफ सफाई से लेकर माँ की आरती तक को संकल्पित योगी सेना की टीम को योगी सेना प्रमुख पवन पाण्डेय ने पुण्य के कार्य मे बढ़ चढ़ के जुड़ने एवं सनातनी उत्थान पुनर्जागरण में युवाओं को जुड़ने को कहा।
योगीसेना प्रदेश मंत्री पवन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष गोपाल पांडेय, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, अधिवक्ता व भाजपा नेता तरुण चंद्रा ने माँ गंगा की आरती की।
आरती में गंगा समिति के रमाकांत राजपूत, अर्पित मिश्रा, देवेश कुशवाहा, प्रभारी अमित वाल्मीकि, सोनू चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *