प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने नगर पालिका कन्नौज क्षेत्र के अंतर्गत ग्वाल मैदान एवं समीप के नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्वाल मैदान के पास स्थित क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था सही पाई। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित कर डेंगू के मच्छरों से बचने एवं डेंगू के उपचार, एवं क्या करें क्या न करें के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने वहां पर रह रही जनता से नियमित नगर पालिका के माध्यम से होने वाली साफ सफाई, फोगिंग, टंकियों में क्लोरीनेशन आदि के सम्बन्ध में जानकारी की जिसमें सभी द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। उन्होंने सभी को पूरे बाह के कपड़े पहनने, खिड़कियों पर मच्छररोधी नेट लगाए जाने के भी आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *