प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कन्नौज युगलप्रिय राधारानी की ननिहाल है। आज राधा अष्टमी पर प्राचीन ऐतिहासिक क्षेमकली मंदिर के समीप स्थित श्री राधा बाँके बिहारी मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
दोपहर को राधा बाँके बिहारी का अभिषेक किया गया और अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार किया गया। दोपहर आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को भी कार्यक्रम आयोजित किये जाने थे लेकिन मंदिर के प्रबंधक नवाब सिंह यादव के भतीजे की तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण रात के कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *