प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्राचार्य वीणा मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अविनाश चंद्र दुबे, विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा व शरद मिश्रा ने स्व वीणा मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रबंधक श्री दुबे ने कहा कि वीणा मिश्रा ने अपने विनम्र व्यवहार से सबको अपना बनाया वहीं विद्यालय में कठोर अनुशासन का भी पालन करवाया। प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा ने कहा कि अवकाश लेने के बाद भी वह विद्यालय के लिए चिंतित रहती थीं और विद्यालय आकर मार्गदर्शन करती थीं।
इस मौके पर स्व वीणा मिश्रा के पुत्र अभिनव मिश्रा, अमित मिश्रा, शरद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर शैलेन्द्र अग्निहोत्री, मिंटू सक्सेना, राजीव मेहरोत्रा, अनिल बाजपेई, प्रदीप तिवारी, अनिल द्विवेदी, विनय दुबे, रंजन बाजपेयी, लकी मिश्रा, नंदू मिश्रा, राजेन्द्र गिहार, अर्पण मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र त्रिवेदी, अंकिता पांडेय, रेखा, लता, मँजेशा, शिवानी आदि अध्यापिकायें व अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सहभोज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यालय की छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं सहित नागरिकों ने भाग लिया। भंडारे का कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे तक चला।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *