उत्तर प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की हैं।

मायावती ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी की सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खबर हो गई हैं कि लोग यह नहीं समझ पर रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क।

बीएसपी सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा,”यूपी में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्डों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।”

बता दें, बीते कई दिनों में उत्तर प्रदेश के अंदर सड़क हादसों की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कई बार इन गड्ढों में बाइक का टायर आने की वजह से हादसे भी हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *