Saturday , October 26 2024

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में नहीं शामिल होंगे जीजू निक ? सामने आई खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बीते काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर बीते काफी वक्त से शादी और सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं।

दोनों ने इसको लेकर कभी भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी।  आज 13 मई को परिणीति और राघव चड्ढा की दिल्ली में एक निजी समारोह में आधिकारिक तौर पर सगाई होने जा रही है। कपल की सगाई में कई सितारे शिरकत करने वाले हैं।  परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

निक और उनके साथी जोनस ब्रदर्स बैंड के सदस्य केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम ‘द एल्बम’ रिलीज किया है। नए रिलीज का जश्न मनाने के अलावा, उन्हें शुक्रवार को कॉन्सर्ट की मेजबानी करते हुए भी देखा गया था।

अपने काम और बिजी शेड्यूल के चलते परिणीति के जीजा निक जोनस सगाई समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने सभी कामों को छोड़कर बहन परिणीति के इस बड़े दिन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।