Saturday , October 26 2024

सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे तोड़ा  “वट सावित्री वरमावस” व्रत  

 

  • फ़ोटो: वट वृक्ष की पूजा करती महिलाएं
जसवंतनगर(इटावा) ज्येष्ठ मास की अमावस्या होने के चलते शुक्रवार।को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्रि का व्रत रखते हुए, बरगद के वृक्षोंकी पूजा की।  वात
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन सती सावित्री ने अपनी तेजस्विता से बरगद के वृक्ष के नीचे यमराज के हाथों से अपने पति की मौत छिड़ाते हुए उन्हे जीवित कर लिया था। इसी वजह सुहागिन महिलाएं अपने पति की आए आयु अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत रखती हैं।
          इस दौरान सुहागिन व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा व अर्चना कर बृक्ष की परिक्रमा लगाते अपने पति की लिए लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की।
     नगर में सहकारी बैंक के सामने स्थित वट वृक्ष पर पूजा व परिक्रमा करने वाली व्रत धारी महिलाओं की भीड़ सुबह से ही लगी रही। उन्होंने वहां वट सावित्री व्रत कथा को सुना और व्रत को पूर्ण किया। पूराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है।इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए पूजन करती हैं। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास माना जाता है।  इस दौरान भावना , कंजन पांडेय, सोनी, मंजू देवी, गुंजन, मनीषा, विनीत, माला उपाध्याय, आदि  महिलाएं मौजूद रही।
____
*वेदव्रत गुप्ता