कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र मे ट्रैक्टर से टेंट का सामान लेकर लौट रहे एक ही परिवार के दो युवकों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दीपू के चचेरे भाई विपिन के लड़के की छठी आज दिन बुधवार को थी। उसके लिए मंगलवार की रात को सदलेपुरवा गाँव निवासी दीपू उर्फ पंकज पुत्र स्व छुन्नू 24 वर्ष व राजेश पुत्र रामशंकर 28 वर्ष दोनों लोग जनखत में टेंट लेने गए हुए थे । टेंट लेकर वापस आते समय नहर के पास के गांव तिजलापुर के करीब रास्ते में एक गड्ढे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था जिससे दोनो लोग ट्राली के नीचे आ गए। ट्रैक्टर से दब जाने के कारण इनकी मौत हो गई।
काफी देर वापस ना आने पर मोबाइल से किसी भी प्रकार का संपर्क ना होने पर विपिन को चिंता हुई तो वह जनखत देखने गए। जैसे ही वो रास्ते मे पहुंचे तो ट्रैक्टर पलटा हुआ पड़ा था । टेंट से लदा हुआ सामान जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया । फिर दोनों शवों को बाहर निकाला गया । दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के मर्चरी में रखवा दिया गया ।
सुबह ठठिया पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की । शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *