प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद कन्नौज के अहमदी टोला वार्ड में स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के संयुक्त कैंप में की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने अहमदी टोला के पास स्थित क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एवं वहां नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए संयुक्त कैम्प में उपस्थित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए सभी को डेंगू के बढ़ते प्रकोप से बचने से संवंधित आवश्यक जानकारी मुहैया कराई। उन्होंने अहमदी टोला कॉलोनी में रहने वाले व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित कर डेंगू के मच्छरों से बचने एवं डेंगू के उपचार, एवं क्या करें क्या न करें के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने वहां पर रह रही जनता से नियमित नगर पालिका के माध्यम से होने वाली साफ सफाई, फोगिंग, टंकियों में क्लोरीनेशन आदि के सम्वन्ध में जानकारी की जिसमें सभी द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। उन्होंने सभी को पूरे बाह के कपड़े पहनने, खिड़कियों पर मच्छररोधी नेट लगाए जाने के भी आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री विकल्प श्री, अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *