वैश्विक स्तर पर सुस्ती और महंगाई के साथ ऊंची ब्याज दरों के बावजूद भारतीय कंपनियों ने लंबी छलांग लगाई है। दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर है।
फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 सूची के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में रिलायंस शीर्ष पर है।एचडीएफसी लि. 232वें स्थान पर है। एलआईसी 363वें स्थान पर है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) 384 से खिसककर 387 पायदान पर आ गई है। इस सूची में अदाणी समूह की तीन कंपनियां भी शामिल हैं, जिनकी रैंकिंग 1000 से ऊपर है।
जेपी मॉर्गन शीर्ष पर
अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन 3.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ सूची में पहले स्थान पर है। 2011 के बाद यह पहली बार शीर्ष पर है। अमेरिका में बैंकों के डूबने के कारण इसे फायदा मिला है। इसने फर्स्ट रिपब्लिक को खरीदा जिससे इसकी संपत्तियां बढ़ गईं।
| कंपनी | रैंकिंग |
| एक्सिस बैंक | 423 |
| एनटीपीसी | 433 |
| एलएंडटी | 449 |
| एयरटेल | 478 |
| कोटक बैंक | 502 |
| इंडियन ऑयल | 540 |
| इन्फोसिस | 554 |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 586 |
| कोल इंडिया | 591 |
| टाटा स्टील | 592 |
| हिंडालको | 660 |
| वेदांता | 687 |
