किसान आंदोलन के चलते संभावित नुकसान को कम करने के लिए बीजेपी ने योजना तैयार की है. इस योजना के तहत बीजेपी किसान मोर्चा 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक अभियान चलाएगा.

इस अभियान के दौरान किसान मोर्चा किसान नेताओं द्वारा किसानों के ज़हन में जो सवाल खड़े किए गए हैं उन सब का भी जवाब देगा. साथ ही ये बताने की कोशिश करेगा कि किसान नेता लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

बीजेपी किसान मोर्चा इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े गांव तक पहुंच कर किसानों को तीनों कृषि कानूनों और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देगा और उनके फायदे बताएगा.

करीब 2 महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के छोटे बड़े गांवों तक पहुंच कर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खास तौर पर किसानों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *