Saturday , October 26 2024

सोनम कपूर थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में आएंगी नजर, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में कमबैक करके जा रही हैं। अपने मातृत्व अवकाश के बाद, सोनम कपूर अब अपनी थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आने वाली हैं।

शुरुआत में यह फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी। फिल्म को सात जुलाई को जियो सिनेमा पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज की जाएगी। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी नजर आने वाले हैं।

सोनम कपूर की पहली डिजिटल आउटिंग और 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ के बाद उनकी अगली फिल्म भी होगी।’ब्लाइंड’ की कहानी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। एक अंधे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमता है.

जियो सिनेमा द्वारा जारी बयान में फिल्म का वर्णन इस प्रकार किया गया है, “लचीलेपन और दृढ़ संकल्प की एक सम्मोहक कहानी, ब्लाइंड एक उल्लेखनीय केंद्रीय चरित्र को जीवंत करने का वादा करता है जो प्रतीत होता है कि दुर्गम चुनौतियों पर विजय प्राप्त करता है।”