Saturday , October 26 2024

पाकिस्तान: जनरल सलमान फैयाज गनी समेत 15 से अधिक बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान में कई सेना अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी सेना के डीजी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आइएसपीआर) के अनुसार जनरल सलमान फ़ैयाज़ ग़नी को समेत 15 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बर्खास्त कर दिया गया है।

साथ ही एक लेफ्टिनेंट जनरल, 03 मेजर जनरल और 7 ब्रिगेडियर को बर्खास्त कर दिया गया है।पाकिस्तान के डीजी आइएसपीआर ने बताया कि चार स्टार जनरल की पोती (खदीजा शाह) और कई कुलीन लोग 9 मई की घटना के मुकदमे का सामना करने के लिए सलाखों के पीछे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल और सेना के दो अन्य उच्चाधिकारी शामिल हैं।  अधिकारियों के नाम की लिस्ट पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी नहीं की गई है। मगर बताया गया है कि 09 मई की घटना में इनकी संलिप्तता के चलते कोर्ट मार्शल की यह कार्रवाई की गई है।

पीटीआइ अध्यक्ष व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समेत उनकी पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। इमरान खान पहले ही अपने कोर्ट मार्शल की आशंका जाहिर कर चुके हैं।