नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी को अंजाम दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। विद्यालय में पहले भी चोरी हो चुकी हैं।
चोरों ने लालपुर स्टेट प्राथमिक विद्यालय में 13 सितंबर को चोरी को अंजाम दिया। स्कूल में घुसकर चोर पंखे मेजपोश बाल्टी जग समर की केबल चार टोंटी चोरी कर ले गए।
चोरी की प्रधानाध्यापक सुनीता यादव ने थाने में तहरीर दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
जाना अध्यापक का कहना है विद्यालय में 4 जुलाई को भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। उसकी तहरीर थाने में दी गई थी। मुकदमा दर्ज ना होने पर 23 जुलाई को पुनः तहरीर दी गई। उसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
प्रधानाध्यापक की माने तो उसके बाद उन्होंने 28 अगस्त को जनसुनवाई पोर्टल पर भी विद्यालय में हुई चोरी के बारे में जानकारी दी। उसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *