जर्जर तार व घरों के ऊपर से गुजर रही विधुत लाइन को हटाने की मांग को लेकर एसडीओ से मिले प्रधान देवानंद परिहा

पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत विप्रावली में बारिश के चलते करीब दर्जनभर विद्युत पोल झुक गये है। और जर्जर विद्युत तार मकानों की छत के ऊपर से होकर गुजर रहे हैं।विद्युत पोल झुकने के चलते जर्जर विधुत तार कभी भी टूट सकते हैं ।जिसके चलते कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है ।गुरुवार को पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली के प्रधान देवानंद परिहार विधुत उपखंड कार्यालय पिनाहट पहुंचे। और विधुत उप खंड अधिकारी पिनाहट दिनेश कुमार से मिले ।और पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली में झुके हुए विधुत पोल,जर्जर विद्युत लाइन व छतों के ऊपर गुजर रही विधुत लाइन को हटवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है ।वही विधुत उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार ने जांच रिपोर्ट जे ई कों सौंपते हुए तत्काल विद्युत पोलों को सही कराने व जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के आदेश दिए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *