यूपी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों पर पेड़-पोल और मकान धराशायी हो गए हैं। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से इस बाबत सूचना जारी की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार प्रदेश के मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश व आसपास केन्द्रित कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से आया है। बीते 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से तमाम इलाकों में पेड़, खंभे और मकानों की दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। राज्य में बदली बारिश का यह सिलसिला अलग-अलग इलाकों में 19 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *