प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 सीटें निषाद बाहुल्य हैं हम उन सभी सीटों पर चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
कन्नौज के एक निजी गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि निषाद समाज सपा, बसपा के झांसे में आने वाले नहीं है। दोनों पार्टियों ने हमारे समाज के वोट के दम पर सरकार बनाई थी। लेकिन, सत्ता में आने के बाद निषाद समाज के लिए काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मनोहर लाल निषाद की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं, लेकिन पांच साल सत्ता में रहने पर निषादों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा। बसपा सरकार में 2009 में मछुआ आरक्षण प्रस्ताव वापस मंगाया था। मछुआ आरक्षण के लिए भाजपा जल्द बड़ा फैसला लेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *