राजेंद्र शाक्य बसरेहर

बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर में बनी गौशाला जिसमें 120 गोवंश रखे गए हैं जिसमें से 2 गोवंश की मौत हो गई और तीन की हालत नाज़ुक गौशाला के अंदर देखरेख करने वाले कर्मचारी बृजेश उर्फ बाबा व रविंद्र सिंह ने बताया गौशाला में दलदल की वजह से हम लोगों के पैर कटने लगे और यह तो गोवंश है दलदल में फंसने से गोवंश गिर जाते हैं और उसके बाद धीरे धीरे उनको मरना ही होता

गोवंश की देखरेख करने में काफी प्रयास के बावजूद भी गोवंश बचाने में नाकाम हो रहे हैं बरसात होने से हालात इतनी बिगड़ती जा रही है दिन पर दिन गोवंश बीमार होते जा रहे हैं 2 गोवंश तो मरे हुए भूसा गोदाम में ही रख लिए बराबर पानी बरसने के बाद इतना समय नहीं मिला जो मरे हुए गोवंश को दफनाया जाए

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *