गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को 11 साल की फ्लोरा अपूर्व असोडिया नाम की बच्ची एक दिन के लिए कलेक्टर की कुर्सी पर बैठी. एक दिन के लिए कलेक्टर की कुर्सी पर बैठी फ्लोरा अपूर्व असोडिया ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है.

फ्लोरा ने कहा कि कलेक्टर साहब ने इस दिशा में तेजी से निर्णय लिए और मेरे घर भी आकर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सभी के सहयोग से आज मेरी मनोकामना पूरी हो गई.

उन्होंने  कहा कि पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही हूं और मेरा इलाज चल रहा है. फ्लोरा ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण मेरे मन में ये खयाल आया कि क्या मैं कलेक्टर बन भी पाऊंगी?

फ्लोरा अपूर्व असोडिया ने आगे कहा कि मेरे मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे कि इसी बीच मेरे पिताजी को मेक अ विस फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि मेरे सपने को साकार करने के लिए पिताजी ने संगठन से संपर्क किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *