Friday , October 25 2024

मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने तोड़ी चुप्पी… राहुल-प्रियंका पर भी रहीं हमलावर

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा के गढ़ मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जो कहेंगे मैं वही करूंगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि महिला अस्मिता व महिला सम्मान को चोट पहुंचाना भाजपा की पुरानी संस्कृति है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और उनका सशक्तिकरण करती है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि इनकी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला के खिलाफ पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस तरह के बयान देते आए हैं।

अपर्णा ने कहा सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत पर गलत टिप्पणी की है। कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े लोगों पर भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार के उदाहरण सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले महिलाओं का अपमान करते हैं और बाद में माफी मांगते है। उनका यह रवैया कांग्रेस क दोहरा चरित्र को दर्शाता है। कहा कि देश की मातृशक्ति इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के मंच से लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया गया था लेकिन उन्हीं के कार्यक्रमों में महिला अस्मिता को चोट भी पहुंचाई गई। ये महिला उत्थान के लिए नहीं खबर में बने रहने के लिए काम करते हैं।

कांग्रेस अमेठी-रायबरेली में भी हारेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा झूठ और लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। इनका सच अब उजागर हो रहा है। ये लोग लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अमेठी और रायबरेली में भी हारेगी।