योगी सरकार के साडे 4 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए गए रिपोर्ट कार्ड के मौके पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि योगी सरकार ने वित्त साडे 4 वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया है उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से बहुत खुश हैं। उन्नाव जनपद में कई सारी रोड पर कार्य चल रहा है उसमें रायबरेली उन्नाव संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है बिजली की व्यवस्था भी सुधारी है गुंडाराज समाप्त हुआ है, पत्रकारों द्वारा पूछे गए महंगाई के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि आप पेट्रोल डीजल की बात करते हैं तो यह क्यों नहीं कहते कि शराब और मीट भी महंगा हुआ है महंगाई कोई मुद्दा नहीं है विकास करेंगे तो पैसा तो जरूरी है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार ने कोई कोतही नहीं बरती महामारी में भी सरकार मजबूती के साथ कार्य करती रही है सिर्फ पेट्रोल और डीजल पर बात क्यों होती है और भी मुद्दे हैं। विकास भवन में आयोजित बैठक में सांसद सहित उन्नाव डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ , विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *