छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया रविवार को राजनांदगांव जिले में अपने आवास पर लटके हुए पाए गए. पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है.

72 वर्षीय पूर्व विधायक भाटिया शाम को छुरिया कस्बे में अपने घर पर लटके पाए गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

भाजपा नेताओं के अनुसार, भाटिया इस साल मार्च में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और ठीक होने के बाद से वह लगातार अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होंने बताया कि जिले की खुज्जी विधानसभा सीट से वह तीन बार विधायक रहे. भाटिया मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली पहली भाजपा सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *