आईपीएल के दूसरे फेज में आज विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और इयोन मॉर्गन की कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के बीच भिड़ंत होगी. ये मुकाबला शाम 07:30 बजे से अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कई शानदार मैच देखने को मिले हैं और इस बार भी दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

हाल ही में टी 20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का भी एलान कर चुके हैं. ये बात उन्हें इस मैच में और बेहतर करने के लिए प्रेरित कर सकती है.

साथ ही मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल पहले फेज में टीम के लिए छुपे रुस्तम साबित हुए हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल टीम की मजबूत कड़ी हैं. वहीं श्रीलंका के उभरते गेंदबाज वनिंडु हसरंगा के आने से टीम को और मजबूती मिली है.

ओवरसीज प्लेयर्स की बात करें तो एडम जांपा, केन रिचर्डसन, फिन एलन और डेनियल सैम्स के आईपीएल के दूसरे फेज से हटने के बाद आरसीबी की टीम बैकफुट में नजर आ रही थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *