अनिल गुप्ता ऊसराहर

स्कूल की छत पर चढा छात्र फिसलकर नीचे गिरने से घाय हो गया परिजनो ने स्कूल बंद होने का आरोप लगाया है घायल छात्र को इलाज के लिए सैफई भेजा गया है

ताखा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरावा मे सोमवार की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो आपस में खेलने लगे एक बच्चे ने कक्षा 7 के छात्र नीरज की चप्पल उठाकर छत पर फेंक दी तो नीरज  स्कूल की छत पर चढ गया चप्पल लेकर नीचे उतरते समय वह फिसलकर नीचे गिर गया जिससे वह घायल हो गया मौके पर पहुंचे नीरज के चाचा क्रष्णमुरारी ने विद्यालय मे शिक्षको के न पहुचने का आरोप लगाते हुए बताया सुबह नौ बजे की घटना है उस समय तक स्कूल मे अध्यापक नही पहुचें थे मौके पर पहुंची ऐंबुलेंस से नीरज के पिता शिवराम उसे लेकर सरसईनावर सीएचसी लेकर गए बच्चे द्वारा पेट मे दर्द होने की शिकायत पर डाक्टरो ने उसे सैफई रेफर कर दिया शिवराम ने बताया सुबह नौ बजे की घटना है उस समय तक विद्यालय मे कोई शिक्षक नही पहुचा था वही प्रधानाध्यापक गिरिजेश ने बताया बच्चा चप्पल लेने के लिए छत पर चढ गया था और अचानक गिर पढा दो शिक्षक विद्यालय पहुच चुके थे वह खुद भी बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे थे खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र भारतीय ने बताया जिस समय बच्चा गिरा स्कूल खुला हुआ था छात्र पीछे से चढा था

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *