नवीन पांडे

कुसमरा। दो दिन पूर्व गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सिंघपुरा नहर पुल पर एक युवक डूब गय था। युवक के डूब जाने के बाद गोताखोरों ने खोजबीन की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मंगलवार को किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुरा नहर पुल पर एक शव नहर में दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और शव की शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त वरुण के रूप में की।


मंगलवार की सुबह थाना किशनी क्षेत्र के भीखपुरा नहर पुल पर राहगीरों को एक शव पानी में तैरता दिखाई दिया। शव देख वहाँ भीड़ एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की सूचना मिलते ही एक परिजन वहाँ पहुंचे और शव की शिनाख्त वरुण उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार निवासी खिरिया मुकुंद थाना मोहम्दाबाद जनपद फर्रुखाबाद के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वरुण अपने अध्यापक भाई अरुण के साथ मैंनपुरी रहता था। रविवार को साथियों के साथ मैंनपुरी की सिंहपुरा नहर में गणेश मूर्ति विसर्जन में गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया था। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजबाया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *