अरूण दुबे भरथना

भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच पोल नंबर 1136/16 के नजदीक डाउन रेल लाइन पर सोमवार की रात 1:10 बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही वैशाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रैन की चपेट में आने एक मवेसी कि कटकर मौत हो गई, मवेसी की टकराने से ट्रैन के चालक द्वारा गाड़ी रोक कर इंजन की पड़ताल की गई,वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पीडब्लूआई कर्मियों द्वारा मौके पर पहुचकर रेल लाइन की पडताल के बाद लगभग 55 मिनट बाद 2:05 बजे ट्रैन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली स्पेशल ट्रैन के रुकने से उंसके पीछे श्रमशक्ति स्पेशल एक्सप्रेस,रीवा स्पेशल एक्सप्रेस,पूर्वा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रैन खड़ी रही।जिन्हें वैशाली एक्सप्रेस ट्रैन के रवाना होने के बाद क्रमवार गंतव्य को रवाना किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *