नरेन्द्र वर्मा

फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा में रात्रि में अचानक पक्के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से मौहल्ले में हडकंप मच गया। घर के बाहर बैठे परिजन एवं ग्रामीण दौडकर आए और हालत देखकर दंग रह गए। बिजली न होने के कारण परिजन घर के बाहर बैठे हुए थे अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।

सोमवार की देर सायं गांव में बिजली न होने पर गर्मी से परेशान थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा निवासी अवनीश कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह का परिवार घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पक्के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज के साथ गिरी छत के कारण जहां गांव में हडकंप मच गया वहीं परिवार के लोग सन्न रह गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से पीडित अवनीश कुमार ने मलबे को हटाकर सामान को बाहर निकाला। प‌ीडित ने बताया कि मलबे में दबकर उसका घरेलू सामान पूरी तरह से नष्ट होने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। किसी भी प्रकार की जनहानि न होने पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने राहत की सांस ली।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *