तरुण तिवारी बकेवर इटावा।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम विधीपुरा मे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में घर के आंगन में मिला। भाई की सूवना पर मौके पर पंहुची पुलिस महिला का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हत्या है। या आत्महत्या ।
थाना क्षेत्र के ग्राम विधीपुरा निवासी शिववीर की 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी का शव घर के आंगन में उसके भाई ओमप्रकाश पुत्र रंगलाल निवासी ग्राम डबहा लवेदी अपने पिता के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहिन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी जिसके तीन बच्चे भी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चन्द्र से इस मामले में बताया कि अभी पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का मालूम चलेगा और उसके भाई द्वारा अभी कोई प्राथर्ना पत्र नही दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *