ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

*औरैया 22 सितम्बर 2021* – _राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल में आगामी 4 अक्टूबर को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अप्रेंटिसशिप की वेबसाइट पर पंजीकृत अधिष्ठान/उद्योग प्रतिभाग करेंगे। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिन्होंने अप्रेंटिसशिप वेबसाइट पर अपना पंजीकरण 4 अक्टूबर से पूर्व पर कराया होगा। वह अभ्यार्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता तथा तकनीकी शिक्षा के दस्तावेज, आधार कार्ड की छाया प्रति, दो नवीनतम फोटो एवं अपने बायोडाटा के साथ 4 अक्टूबर को प्रात 9 बजे राजकीय आईटीआई अटसू अजीतमल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु विजय भास्कर अप्रेन्टिस के प्रभारी का मोबाइल नंबर 7992479227 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *