Thursday , October 24 2024

इंजीनियरिंग की जिस छात्रा से हुआ था रेप, रोड पर विक्षिप्तों की तरह घूमती मिली…हालत देख पुलिस भी हैरान

आगरा :  आगरा के खंदारी इलाके में बदहवास हालत में घूमती मिली दुष्कर्म पीड़ित युवती। पुलिस ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि युवती लखनऊ की रहने वाली है। खंदारी स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। पिछले दिनों उसने एक युवक के खिलाफ थाना सिकंदरा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

युवक जम्मू के कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आरोप था कि उसने कार में बैठाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं थी।। उससे जानकारी जुटाई जा रही है। घरवालों को भी बुलाया जा रहा है। युवती को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया गया है।