मध्य प्रदेश के पन्नासे एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल की युवती को पहले बेरहमी स पीटा गया और बाद में उसकी आखों में जहरीला केमिकल डाल दिया गया. वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है.

बता दें कि ये घटना पन्ना के पवई थाना इलाके में हुई. यहां आरोपियों ने पीड़ित युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की और बाद में युवती की आंखों में तेजाब जैसी चीज  डाल दी. पुलिसने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

इसी बात को लेकर वो युवती से काफी नाराज थे. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता  की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.वारदात के बाद आनन-फानन में पीड़ित युवती को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पन्ना के डीएम संजय कुमार मिश्रा ने युवती को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *